महासमुन्द
हलषष्ठी मंगलवार को, कांसी का फूल अप्रतिम खूबसूरती के साथ हवा में हिलोरें ले रही
03-Sep-2023 3:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 3 सितंबर। भादो महीना लगते ही खेतों में नर्म, सफेद रंगों के फूलों से खेतों की मेढ़ सजने लगी हैं। इस वक्त खेतों का नजारा देखते ही बन रहा है। खेतों में हरियाली है और मेढ़ों पर कांसी का यह फूल अप्रतिम खूबसूरती के साथ हवा में हिलोरें ले रही हैं।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कांसी महज एक घास नहीं है। कमरछठ अथवा हलषष्ठी में इसकी पूजा होती है। हरी कांसी को काटकर ग्रामीण घर ले आते हैं और इससे मजबूत रस्सी बनाते हैं। बहुत से गांवों में इसकी खूबसूरत और टिकाऊ झाड़ू भी बनाई जाती है। मान्यता है कि कांसी भादो महीने में फूलती है। समय आते ही इसके फूल हल्का होने के कारण हवा के साथ वातावरण में फैल जाती है और इस फूल में लगे बीज से फिर से कांसी उग आती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे