महासमुन्द

उप प्राचार्य को यथावत रखने की मांग, पालकों ने सौंपा ज्ञापन
02-Sep-2023 3:04 PM
उप प्राचार्य को यथावत रखने की मांग, पालकों  ने सौंपा ज्ञापन

महासमुंद, 2 सितंबर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग के छात्र-छात्राओं सहित सैकड़ों पालक कल कलेक्टोरेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर उप प्राचार्य के व्यवस्थापन यथावत रखने की मांग की। 

कलेक्टोरेट पहुंचे विनोद दीवान ने बताया कि विद्यालय में एकमात्र नियमित शिक्षक हैं। वीरेंद्र बरिहा, रज्जू दीवान, ढोलामणी, कृष्णकुमार ध्रुव, बलराम दीवान, ईश्वर भोई, योगेश दीवान, खिलावन दीवान, गौतम ध्रुव आदि ने बताया कि विनोद कुमार असगर के  व्यवस्थापन से अध्ययन पूर्ण रूप से प्रभावित है।  वहीं पालकों ने कहा कि विद्यालय के उप प्राचार्य विनोद कुमार अंग्रेजी के व्याख्याता हैं। श्री असगर को 24 अगस्त को विद्यालय से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनके यहां से चले जाने से इस विषय का संचालन नहीं हो रहा है। श्री असगर के सफल संचालन के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं। श्री असगर के अलावा विद्यालय में अन्य सभी अतिथि शिक्षक हैं। 

उप प्राचार्य पर प्रशासनिक, शैक्षणिक, साहित्यिक, छात्रावास व्यवस्था आदि का भी प्रभार है। उनके कार्यमुक्त हो जाने से उक्त सभी कार्य प्रभावित होंगे। 
-----------


अन्य पोस्ट