महासमुन्द

ग्रामीण के घर से सागौन चिरान जब्त
02-Sep-2023 1:53 PM
ग्रामीण के घर से सागौन चिरान जब्त

महासमुंद, 2 सितंबर। वन विभाग की टीम ने ग्रामीण के घर से सागौन चिरान जब्त किया है।

पंकज राजपूत वनमंडलाधिकारी महासमुंद के निर्देशन में, अब्दुल वहीद खान उपवनमंडलाधिकारी महासमुंद के मार्गदर्शन में सर्च वारंट जारी कर ग्राम खट्टी में 29 अगस्त को ललित निर्मलकर के निवास से तोषराम सिन्हा प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी महासमुंद के नेतृत्व में 61 नग, .385 घनमीटर सागौन चिरान जब्त कर वन अपराध कायम किया गया है। है


अन्य पोस्ट