महासमुन्द

विशाल शोभायात्रा के साथ महा रुद्राभिषेक का समापन
01-Sep-2023 4:03 PM
विशाल शोभायात्रा के साथ महा रुद्राभिषेक का समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 सितंबर।
श्रावण माह के उपलक्ष्य में महीने भर से बीटीआई रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट परिसर में चल रहे महा रुद्राभिषेक हवन-पूजन एवं मानसगान कार्यक्रम का विधिवत पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ।  भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष व आयोजक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बताया कि श्रावण माह में आयोजित महा रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन का प्रारंभ द्वितीय श्रावण पुरषोत्तम मास में 2 अगस्त से तथा समापन 29 अगस्त मंगलवार को सवा लाख पार्थिव शिवलिंग के साथ भव्य शोभायात्रा निकाल कर किया गया। उक्त शोभायात्रा में राउत नाचा, सांग पार्टी, झांकी व लाइव स्टेज शो आकर्षण का केंद्र रहा।


अन्य पोस्ट