महासमुन्द

जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 4 को
01-Sep-2023 2:54 PM
जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक  4 को

महासमुंद, 1 सितंबर। जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक वर्ष 2023-24 का आयोजन सोमवार 4 सितम्बर को मिनी स्टेडियम महासमुंद में किया जाएगा। इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद, ग्रामीण क्षेत्रों का एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी महासमुंद शहरी क्षेत्रों का समन्वयक नोडल अधिकारी तथा जिला खेल अधिकारी जिला स्तरीय नोडल अधिकारी होंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक ने जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के आवश्यक तैयारियों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी कार्यालय को निर्देश दिए हैं।


अन्य पोस्ट