महासमुन्द

2-3 को सभी मतदान केंद्रों में विशेष शिविर
01-Sep-2023 2:49 PM
2-3 को सभी मतदान केंद्रों में विशेष शिविर

महासमुंद, 1 सितंबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 के संबंध में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 में दावा.आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त को बढ़ाकर अब सोमवार 11 सितम्बर 2023 तक किया गया है। अब निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नवीन मतदाताओं के नाम जोडऩे सहित मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन और लिंग, आयु, पता इत्यादि संशोधन का कार्य उक्त नियत तिथि तक किया जाएगा।

इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर द्वारा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को परिपत्र जारी कर दिया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि अब राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में शनिवार 02 सितंबर एवं रविवार 03 सितंबर को पूर्व की भांति विशेष शिविर का आयोजन भी किया जावे। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने उक्त शिविर तिथियों पर सम्बंधित मतदान केन्द्रों के लिये नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी, अभिहित अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में कार्यालयीन निर्धारित समयावधि में अनिवार्यत: आवश्यक फार्मों के साथ उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है।

निर्धारित तिथि 11 सितम्बर तक प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 28 सितम्बर 2023 तक किया जाकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पूर्व की भांति 04 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित अवधि एवं मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजन के संबंध में समस्त राजनैतिक दलों को अवगत कराते हुये इसका प्रचार.प्रसार करने कहा गया है।
 


अन्य पोस्ट