महासमुन्द

सशिमं की छात्राओं ने पुलिस जवानों को बांधी राखी
31-Aug-2023 7:37 PM
सशिमं की छात्राओं ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 30 अगस्त। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर की बहन आज रक्षाबंधन के पर्व पर स्थानीय पुलिस थाना एवं शहीद स्मारक पहुंची। बहनों ने सभी पुलिस स्टाफ एवं अन्य कर्मियों को राखी सूत्र बांधा। राखी बंधवाते पुलिस के जवान इस दौरान भावुक हो गए थे।

अपने घरों से दूर-दराज रह कर सुरक्षा कार्य में लगे पुलिस जवान आज उस समय भाव विभोर हो गए जब स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर की बहने अचानक पुलिस थाना पहुंची। छात्राओं बहनों के पास दो थालियां सजी थी एक में राखी और एक में मिठाई सिंदूर सजा था।

थाना में उपस्थित पुलिस बल ने जब बहनों को देखा वे भी भाव विभोर हो गए। सभी ने एक एक कर रक्षा सूत्र बंधवाया और बहनों की रक्षा का वचन दिया। बहनों के थाना पहुंचने पर थाना प्रभारी शशांक पौराणिक एवं पूर्व थाना प्रभारी शिवानन्द तिवारी स्वयम उत्साहित थे।

श्री पौराणिक सहित पूरा पुलिस अमला खुश था कि वे आज वे अपनी बहनों को याद कर ही रहे थे और उनकी बहने स्वयं ही उनके पास राखी लेकर पहुंच गयी। इसके बाद बहनों ने शहीद स्मारक पहुँच कर वीर शहीदों को याद करते हुए शहीद स्मारक के सदस्यों,शहीदों की याद में लगी टॉप भारत माता एवं शस्त्रों में राखी बांध कर रक्षा बंधन पर्व मनाया। इसके पूर्व विद्यालयीन बहनों ने थानेश्वर महादेव मंदिर पहुच कर शिव जी को रक्षा सूत्र समर्पित कर पूजन किया। रक्षा बंधन कार्यक्रम में सशिम परिवार की दीदी ज्योति जोशी, गायत्री राजपूत, सावित्री प्रजापति,शहीद स्मारक समिति के गुरदीप चावला, सोनू छाबड़ा एवं सौरभ अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट