महासमुन्द

राष्ट्रीय खेल दिवस पर रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता
31-Aug-2023 7:32 PM
राष्ट्रीय खेल दिवस पर रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 30 अगस्त। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुसुइया अग्रवाल के निर्देशन में क्रीड़ा विभाग मेजर ध्यानचंद जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के सभी कक्षा के महिला एवं पुरूष वर्ग के खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

महिला वर्ग में फाइनल मैच योग विभाग एवं बी.कॉम के मध्य खेला गया जिसमें योग के विद्यार्थी विजेता रही। वहीं पुरूष वर्ग में योग विभाग एवं बी.ए. के मध्य फाइनल मैच खेला गया जिसमें योग के विद्यार्थी विजयी रहे। विजेता एवं उपविजेता टीम के सभी खिलाडिय़ों को महाविद्यालय प्राचार्य ने पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। मैच के मुख्य निर्णायक मुकेश पेन्दरिया एवं कपिल पेन्दरिया रहे।


अन्य पोस्ट