महासमुन्द
महासमुंद,31अगस्त। तेंदुकोना बुंदेली मार्ग पर कल दोपहर बाद शिकारीपाली के पास दो बाइक की आपस में भिड़ंत से एक युवक की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है तथा दो का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बादुमड़ा कमारपारा निवासी दिनेश कुमार पिता फोटकू 26 वर्ष अपने साथी के साथ भुरकोनी की तरफ से वापस अपने गांव की ओर आ रहा था कि शिकारीपाली के पास तेंदुकोना से भुरकोनी की तरफ जा रही बाइक आपस में टकरा गई।
भुरकोनी की तरफ जा रही बाइक में सालिक पिता एमा राम खडिय़ा आमानारा अपने साथी के साथ सवार था। घटना में सभी चारों घायल हो गये। जिन्हें 112 से बागबाहरा अस्पताल लाया गया। जहां दिनेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तथा सालिक राम को उपचार हेतु रिफर कर दिया गया है। बागबाहरा थाना पुलिस ने जीरो मर्ग कायम कर मृतक का पीएम करा उसके परिजनों को शव सौंप दिया है।