महासमुन्द
दावा-आपत्ति 11 सितम्बर तक आमंत्रित
31-Aug-2023 3:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 31 अगस्त। स्वास्थ्य विभाग द्वारा फार्मासिस्ट ग्रेड-02 के रिक्त पदों की पूर्ति सीधी भर्ती के माध्यम से किए जाने हेतु आवेदन मंगाए गए थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों को आवश्यक स्क्रूटनी उपरांत डाटा एंट्री कर लिया गया है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से लिखित रूप से दावा-आपत्ति आवश्यक प्रमाणित अभिलेखों सहित 11 सितम्बर 2023 शाम 5:30 तक स्वयं उपस्थित होकर अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावा.आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा एवं निराकरण पश्चात अनंतिम मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थी दावा-आपत्ति सूची का अवलोकन जिले के वेबसाइट पर या संबंधित कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे