महासमुन्द

अमित शाह 2 को सरायपाली में
31-Aug-2023 1:37 PM
  अमित शाह 2 को सरायपाली में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 अगस्त।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 2 सितम्बर को सरायपाली आगमन हो रहा है। वे सरायपाली विधानसभा के खैरमाल स्थित मैदान में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। 

यह कार्यक्रम मात्रात्मक त्रुटि से वंचित जनजातीय समाज द्वारा आयोजित किया गया है। गृहमंत्री के जनजातीय सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में प्रथम आगमन पर सामाजिकजन एवं कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं। श्री शाह के आगमन पूर्व कल स्थल निरीक्षण हेतु संभाग प्रभारी सौरव सिंह, कार्यक्रम प्रभारी महेश गागड़ा आदि पहुंचे हुए थे। 

उन्होंने कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं को विस्तृत दिशानिर्देश दिए। उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, सरायपाली विधान सभा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, विधान सभा प्रभारी कमल गर्ग, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्तरसिंह नायक, रायगढ़ विधान सभा प्रभारी विपिन उबोवेजा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री कामता पटेल, मंडल अध्यक्ष विद्या चौधरी, प्रदीप साहू, संजय डडसेना, नेपाल बीसी, दुबेलाल, पंचम साहूू, प्रमोद सागर, एन के अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, चन्द्र कुमार पटेल, स्वर्ण सिंह सलूजा, ओम प्रकाश चौधरी,धर्मेंद्र, रविन्द्र सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 2 सितंबर को दोपहर 2.30 बजे हेलिकॉप्टर से प्रस्थान कर 3 बजे खैरमाल सरायपाली हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से 3.10 बजे सडक़ मार्ग के जरिये 3.15 बजे सभा स्थल खैरमाल अर्जुंदा पहुंचेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद 4.30 बजे सभा स्थल सए हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। शाम 4.35 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और 5 बजे वहां से विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर के लिए रवाना होंगे।


अन्य पोस्ट