महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अगस्त। मीडिया ग्रुप भिलाई और एस आर जी भिलाई इस्पात संयंत्र के संयुक्त तत्वावधान में फनकार स्व. मुकेश चंद्र माथुर की 47 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर याद ए मुकेश कार्यक्रम का आयोजन नेहरू सांस्कृतिक सदन सेक्टर 1 भिलाई में आहुत हुआ। जिसमें अंचल के प्रख्यात गायक प्रभंजय चतुर्वेदी, रिटायर्ड नगर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सतपथी के हाथों प्रेस क्लब महामसुंद की अध्यक्ष एवं ‘छत्तीसगढ़’ अखबार की जिला प्रतिनिधि उत्तरा विदानी समेत पांच अन्य महिला पत्रकार सम्मानित हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वालित कर मुकेश के गीत ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना गाकर राकेश शुक्ला ने किया।
इस दौरान ए के त्रिवेदी ने ओ महबूबा, संदीप राजपूत ने मंै पल दो पल का शायर हूं, उमेश विश्वकर्मा ने जाने कहां गए वो दिन, संजीव और बीना ने किसी राह में किसी मोड़ पर, रियाज अहमद और सीमा पटेल ने तौबा ये मतवाली चाल, रमेश श्रीवास्तव ने हम तुम चोरी से, रफीक और ज्योति कश्यप ने मुझको अपने गले लगा लो, जानकी, रमैया और मोनिशा मल्होत्रा ने दिल की नजर से, कमाल अख्तर और नीतू गोस्वामी ने इक दिन बिक जाएगा, जतिन ने सावन का महीना,संदीप तिवारी और ज्योति ने कभी कभी मेरे दिल में, बी डी निजामी ने जो तुमको हो पसंद, फूल तुम्हें भेजा है खत में,आज मैं ऊपर आसमा नीचे, मैं ससुराल नहीं जाऊंगी, बोले रे पपिहरा, चंचल शीतल जैसे सदाबहार गीतों से स्व मुकेश को श्रद्धांजलि दी।
इसी बीच अंचल के वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल की पत्नी आशा इकबाल की स्मृति में हर साल दिया जाने वाला आशा इकबाल महिला पत्रकारिता सम्मान प्रदेश के 6 महिला पत्रकारों को दिया गया। जिन महिला पत्रकारों को इस वर्ष सम्मानित किया गया उनमें उत्तरा विदानी महासमुंद, निशा मसीह रायगढ़, प्रीति सोनी बिलासपुर, शुभ्रा नंदी रायपुर, अनुभूति भाकरे ठाकुर भिलाई और अनामिका विश्वास नारायणपुर शामिल हैं। इन्हें प्रशस्ति पत्र, शाल, श्रीफल एवं स्मृति भेंट देकर सम्मानित किया गया।
इस साल कार्यक्रम को संगीतमय बनाने में अनुब्रत रॉय,नत्थू राम खांडेकर(दोनों ऑर्गन), अल्फर्ड लुईस (पैड), हुपेंद्र हिरवानी (ढोलक), आयुष राजपूत (पैड) और समीर (गिटार ) को भी स्मृति चिन्ह भेंट किये गए। कार्यक्रम के अंत में भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की प्रथम अध्यक्ष तुलसी साहू, नई दुनिया के स्थानीय संपादक सूर्या राव एवं रमेश श्रीवास्तव के हाथों कार्यक्रम के समस्त गायक, गायिकाओं, वादकों एवं कार्यकर्ताओं को स्मृति देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आसिफ इकबाल,गुरमीत धनई, सुरेंद्र कपूर काके,रविंद्र वाटाने, शाहिन खान, संतोष मिश्रा, महेंद्र मिनोचा, विजय देवांगन, राम भगत अग्रवाल, विपिन बंसल, प्रीति सरू, पूर्णिमा शुक्ला, रितेश दामले, संजीव तिवारी, प्रेम तपस्वी, इजहार अहमद सिद्दीकी, राधेश्याम कोरी,अनिल आहूजा, श्याम भोजवानी, आफताब आलम, प्रकाश थवाइत, जयशंकर आचारी, दीपक कुमार, ज़ीशान, सौरभ, अभय जैन और पुष्कर का विशेष योगदान रहा।