महासमुन्द
तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी
30-Aug-2023 3:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 अगस्त। जिला मुख्यालय महासमुंद के मुख्य चौराहे तुमगांव, फ्लाई ओवर के पास छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगायी गई। यह प्रदर्शनी 26 अगस्त से शुरू हुई जिसमें एलईडी एवं कला जत्था के जरिए राज्य सरकार द्वारा पिछले पौने पांच साल की योजनाओं, लाभान्वित हितग्राहियों के साथ ही उपलब्धियां बताई गई। शासन की छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो कार्य किए हैं, वह भरोसेमंद और प्रशंसनीय हंै।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे