महासमुन्द
बच्चों ने किया एरोबिक्स एवं पिरामिड निर्माण के माध्यम से खेल कौशल का प्रदर्शन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अगस्त। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रिवरडेल वल्र्ड स्कूल में खेल दिवस मनाया गया। स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के अवसर पर नए बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन भी किया गया। इस विशेष दिन के लिए विशेष अतिथियों के रूप में मीता मुखर्जी ;जिला शिक्षा अधिकारी और उत्तरा विदाानी प्रेस क्लब अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया। छात्रों ने शिक्षिका अनामिका शाह के निर्देशन में एरोबिक्स एवं पिरामिड निर्माण के माध्यम से अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
पश्चात मुख्य अतिथियों ने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार लाकर स्कूल को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करें।
उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके चरित्र और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। इस अवसर पर प्राचार्य पूजा शर्मा, उपप्राचार्य डॉ. महुआ सिंह व स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।
स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के अवसर पर कक्षा 6वीं से 12वीं तक स्कूल रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें इको क्लब हेड माधव शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने ट्रैफिक रूल्स को समझा। साथ ही हेलमेट के महत्व को अभियान के तहत वाहन चालकों को सुरक्षा के लिए हेलमेट का प्रयोग करने जागरूक किया।