महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अगस्त। बसना थाना प्रभारी आशीष वासनिक और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी गौतम बरिहा उम्र 30 साल साकिन वार्ड नं0 04 गणेशपुर थाना बसना जिला महासमुंद के घर के पीछे खाली मैदान से एक सफेद रंग की 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में 20 लीटर एवं एक सफेद रंग के 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में 05 लीटर कुल जुमला 25 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 5000 रुपए बरामद किया है।
इसी तरह दूसरे मामले में आरोपी दुबेश सेठ उम्र 24 साल निवासी गणेशपुर थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से एक सफेद रंग के 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बे में भरी 15 लीटर एवं एक पीला रंग के 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में 05 लीटर कुल जुमला 20 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 4000 रुपए बरामद कर पृथक-पृथक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 455.2023 एवं 456,2023 धारा 34 -2 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद दोनों को ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।