महासमुन्द

नाबालिग से रेप, 20 वर्ष कीसजा
30-Aug-2023 3:37 PM
नाबालिग से रेप, 20 वर्ष कीसजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 30 अगस्त। नाबालिग से रेप के मामले में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के विशेष न्यायाधीश योगिता विनय वासनिक ने मुंगेली जिला अंतर्गत थाना लालपुर के ग्राम कोदवाबानी निवासी 19 वर्षीय यशवंत जांगड़े पिता कलेश्वर जांगड़े को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 6 के अंतर्गत 20 वर्षसश्रम कारावास व 10 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया है।

अर्थदंड की राशि नहीं पटाने पर आरोपी को 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इसी तरह भादसं की धारा 363 के तहत 5 वर्ष व धारा 366 के तहत 7 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाते हुए क्रमश: 1 हजार व दो हजार रुपए अर्थदंड से भी दंडित किया है। अर्थदंड की राशि नहीं पटाने पर 1 व 2 माह का सश्रम कारावास पृथक से भुगतना होगा। शेष सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

अभियोजन के अनुसार पिथौरा थाना में प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराया कि 14 जुलाई 2022 को उसकी नाबालिग पुत्री स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, जो शाम तक नहीं लौटी है। रिश्तेदारों व आसपास पता करने पर कोई जानकारी नहीं मिली। तब उसे शंका हुई कि कोई उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 363 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान 24 जुलाई 2022 को अभियुक्त के कब्जे से अभियोक्त्री की बरामदगी हुई। पूछताछ की गई तो उसने बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से अभियुक्त के साथ प्रेम संबंध हो गया। 14 जुलाई 2022 को अभियुक्त यशवंत अपने साथी विश्वनाथ निषाद के साथ बहला-फुसलाकर उसे अपने ग्राम कोदवाबानी ले गया तथा शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा। विवेचना उपरांत मामला कोर्ट को सौंपा गया था। जहां आरोप दोष सिद्ध होने पर सजा सुनाई गई। अभियोजन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक सलीम कुरैशी ने पैरवी की।


अन्य पोस्ट