महासमुन्द

विद्यार्थियों से काम करवाया- मारपीट, प्रधानपाठक निलंबित
27-Aug-2023 4:20 PM
विद्यार्थियों से काम करवाया- मारपीट,  प्रधानपाठक निलंबित

महासमुंद, 27 अगस्त। शासकीय प्राथमिक शाला झिलमिला के प्रधानपाठक प्रताप नारायण दास को विद्यार्थियों से काम करवाने एवं मारपीट के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के द्वारा निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सरायपाली होगा।  ज्ञात हो कि विगत दिनों शासकीय प्राथमिक शाला झिलमिला के कुछ विद्यार्थियों के पालकों एवं पार्षद के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली को आवेदन देकर शाला के प्रधान पाठक के द्वारा विद्यार्थियों से काम करवाने एवं उनके साथ मारपीट किए जाने की शिकायत की गई थी।  इसकी जांच हेतु शिक्षा विभाग से अधिकारी शाला में पहुंचे और उन्होंने विद्यार्थियों एवं पालकों का बयान लिया। जांच के दौरान उक्त शिकायत को सही पाया गया। जिस पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा जांच प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किया गया था। इस प्रकार जांच में शिकायत सही पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी ने प्रधान पाठक प्रताप नारायण दास को निलंबित किया है। निलंबन अवधि में शिक्षक को आधे वेतन की पात्रता होगी।


अन्य पोस्ट