महासमुन्द

नपा उपाध्यक्ष ने माना सीएम का आभार
27-Aug-2023 3:43 PM
नपा उपाध्यक्ष ने माना सीएम का आभार

महासमुंद, 27 अगस्त। मुख्यमंत्री मितान योजना को यूपी सरकार ने सराहा और पुरस्कृत किया है। इस पर नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री मितान योजना अपने डिजिटल नवाचार के लिए उत्तरप्रदेश में सराही गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने डिजिटल नवाचार में उत्कृष्ट परियोजना श्रेणी में मुख्यमंत्री मितान योजना को पुरस्कृत किया है। यह पुरस्कार लखनऊ में हुए सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश योजना एवं निवेश कान्क्लेव में दिया गया। इस कान्क्लेव का आयोजन उत्तरप्रदेश सरकार तथा इलेट्स ने किया था। 

मुख्यमंत्री मितान योजना के लिए छत्तीसगढ़ को यह सम्मान डिजिटल माध्यम का उपयोग करते हुए नगरीय सेवाओं को आसानी से आम जनता को उपलब्ध कराने दिया गया। कान्क्लेव में कहा गया कि डिजिटल माध्यम से लोगों को सुविधाओं तक पहुंच आसान होती है। साथ ही इसमें पारदर्शिता भी बढ़ती है। नगरीय निकायों में दी जाने वाली सुविधाओं के लिए डिजिटल माध्यम के उपयोग से नागरिकों को काफी राहत मिलती है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री मितान योजना का नवाचार लाखों नगरवासियों के लिए काफी राहत भरी योजना है। इससे भागदौड़ भरी जिंदगी में निगम की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं।


अन्य पोस्ट