महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अगस्त। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर प्राचार्य मीना पाणिग्राही के निर्देशन पर साहित्यिक प्रभारी व्याख्याता टेकराम सेन के मार्गदर्शन में छात्राध्यापकों द्वारा संगोष्ठी एवं गोस्वामी के जीवन दर्शन पर आधारित लघु नाट्यिका का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य मीना पाणिग्राही ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास आदर्शन के प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने ने अपने कृतियों के माध्यम से जनमानस को नई दिशा दी है । उन्होंने कहा कि रामचरित मानस उनकी अमूल्य ग्रंथ है जिसमें संपूर्ण जीवन दर्शन समाहित है। संगोष्ठी में प्राध्यापक अरुण प्रधान, के. सिंग, व्याख्याता राजेश चन्द्राकर, उमादेवी शर्मा, संतोष साहू, कमलेश पाण्डेय, किरण कन्नौजे, तिलोत्मा प्रधान, दुर्गा सिन्हा, एडी कुर्रे सहायक संचालक शिक्षा संभाग रायपुर विशेष रूप से उपस्थित थे।
छात्राध्यापकों की ओर से देशराज सिदार, अनामिका ध्रुव, दीपेश दीप एवं साथियों ने गोस्वामी के जीवनी पर आधारित लघु नाट्यिका प्रस्तुत किया। विज्ञान प्रभारी दुर्गा सिन्हा के मार्गदर्शन में ग्रीन डे मनाते हुये पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी हरे परिधान में नजर आय। सभागार को हरे गुब्बारों से सजाया गया था। सभी ने एक साथ पौधारोपण करते हुये हरियाली का संदेश दिया।
कार्यक्रम की सफलता में ईश्वर चंद्राकर,झरना साहू, आकांक्षा साहू, मीना, राधा साहू, गरिमा राजपूत, योगेन्द्र पांडे, सुनील साहू, प्रदीप साहू, तरुण चंद्राकर, अजय, उदित, हीरामन का विशेष योगदान रहा।