महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अगस्त। पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ.विमल चोपड़ा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि महादेव एप के साथ सट्टेबाजी में कांग्रेस के बड़े नेताओं के नाम आने पर इसे प्रदेश के लिए शर्मनाक बताया है।
आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार की भूमिका के खुलासे के बाद अब ऐसा लगने लगा है कि प्रदेश के सारे घोटालो का तार मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ा है। रेत, शराब, भूमि,पीएससी, चावल,जल जीवन मिशन,डी एम एफ , कोयला आदि घोटालों के बाद अब प्रदेश में सटटा खिलाने वाली सरकार बन गयी है।
उन्होंने कहा है कि छापेमारी और जांच से घबराकर कांग्रेसी भीड़ इकट्ठा कर आईटी अधिकारियों की वाहनों में तोडफ़ोड़ और आक्रमण कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेसी जांच में सहयोग की बजाय अधिकारियों को डराना और धमकाना चाहते हंै। जांच में बाधा डालकर महादेव एप के सटटेबाजों को बचाना चाहते हैं। यदि कांग्रेस के मुख्यमंत्री और उनके राजनैतिक सलाहकार निर्दोष हंै तो उन्हें डराने की क्या जरूरत? न्यायालय से उनको राहत मिलेगी ही।