महासमुन्द
जंगल में अज्ञात महिला की लाश मिली
26-Aug-2023 2:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 26 अगस्त। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुर जंगल में कल सुबह एक अज्ञात महिला (40 वर्ष) का शव मिला है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। वहीं महिला की शिनाख्ति के लिये व्हाट्सएप्प ग्रुपों पर मृतका की तस्वीर साझा की है। पुलिस के अनुसार महिला के चेहरे व सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे