महासमुन्द
वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान
24-Aug-2023 7:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 24 अगस्त। कल समाज कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आशियाना वृद्धाश्रम दलदली रोड महासमुंद में आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ मतदाताओं का गुलाल लगाकर सम्मान किया गया तथा आगामी मतदान हेतु शपथ दिलाया गया। उक्त आयोजन में वृद्धाश्रम के 23 वृद्धजनों एवं वृद्धाश्रम के 10 कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन दिव्यांग नोडल अधिकारी उप संचालक संगीता सिंह के मार्गदर्शन में व स्वीप अधिकारी डॉ.वृन्दावन पटेल,अमित सक्सेना एवं अन्य कर्मचारियों के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे