महासमुन्द
चंद्रयान-3 के लिए कैमरा डिजाइन किया बसना के ज्ञानेंद्र ने
24-Aug-2023 4:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 अगस्त। जिले के बसना के ज्ञानेंद्र कश्यप वैज्ञानिक हैं। उन्होंने चंद्रयान-3 के लिए कैमरा डिजाइन किया है।
बसना के डॉ. एस पी कश्यप के बेटे ज्ञानेंद्र कश्यप दो भाइयों में छोटे हैं। इनके बड़े भाई जितेंद्र कश्यप समाजसेवी हैं।
अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र बसना अंतर्गत निवासरत डॉ. एस पी कश्यप के छोटे बेटे ज्ञानेंद्र कश्यप वैज्ञानिक हैं और इन्होंने इसरो की टीम का हिस्सा बनकर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग में अपना योगदान दिया है।
ज्ञानेंद्र की प्राथमिक शिक्षा से हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा बसना में ही हुई है। इंजीनियरिंग की शिक्षा पुसद महाराष्ट्र में हुई है। सन 2000 में इन्हें इसरो में नियुक्ति मिली। आज सीनियर साइंटिस्ट हैं और चंद्रयान 3 के मिशन में इनकी अहम भूमिका रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे