महासमुन्द
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग,भाजपाइयों ने पटाखे फोड़े, मिठाईयां बांटी
24-Aug-2023 3:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 अगस्त। इसरो के चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद सासंद कार्यालय महासमुंद में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के घोष के साथ पटाके फोड़ कर मिठाई बांटी। सभी ने इसरो के वैज्ञानिकों एवं उपस्थित सभी लोगों को इस सफलता पर बधाई दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, पार्षद देवीचंद राठी, सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, जितेन्द्र साहू, राकेश सचदेवा, जगन्नाथ छुरा, कमलनारायण साहू, डिगेश साहू, पूनम निषाद, डेविड साहू, डोमार तांडी, साकेत साहू, अशुल भारती,अरूण मांझी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे