महासमुन्द

सहायक शिक्षकों की हड़ताल स्थगित
23-Aug-2023 3:38 PM
सहायक शिक्षकों की हड़ताल स्थगित

महासमुंद, 23 अगस्त। जिले में जारी सहायक शिक्षकों का आंदोलन समाप्त हो चुका है। जानकारी अनुसार सोमवार की देर शाम प्रमुख सचिव से चर्चा के बाद सहायक शिक्षकों ने हड़ताल स्थगित कर दी और मंगलवार से काम पर लौट आए। इसके बाद जिले के स्कूलों में व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की अगुवाई में 10 अगस्त से उनका आंदोलन चल रहा था। इस दौरान प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाई ठप हो गई थी।

 


अन्य पोस्ट