महासमुन्द

हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली रैली
23-Aug-2023 3:37 PM
हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली रैली

महासमुंद, 23 अगस्त। बेमियादी हड़ताल कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को धरना स्थल से रैली निकालकर कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर मिषा कोसले को ज्ञापन सौंपा। 

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। लोग निजी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए मजबूर हो रहे हैं। एस्मा के तहत कर्मचारियों को काम पर वापस लौटने का नोटिस भी जारी किया गया है। फिर भी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। मेडिकल कॉलेज में कार्यरत नर्सिंग सिस्टर जयालक्ष्मी ने बताया कि रविवार रात अस्पताल अधीक्षक ने नोटिस जारी किया था। इसके बाद सोमवार को डीन ने भी नोटिस भेजा। वहीं जिला अस्पताल के कर्मचारियों को सीएमएचओ ने नोटिस भेजा है। हम नोटिस से डरने वाले नहीं हैं, हड़ताल जारी रहेगा।


अन्य पोस्ट