महासमुन्द

सशिमं में रक्षाबंधन, हरियाली तीज पर आया सावन झूम के कार्यक्रम
23-Aug-2023 3:35 PM
सशिमं में रक्षाबंधन, हरियाली तीज पर आया सावन झूम के कार्यक्रम

महासमुंद, 23 अगस्त। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में रक्षाबंधन, हरियाली तीज पर्व पर बालिका शिक्षा के तहत आया सावन झूम के कार्यक्रम रखा गया। इसमें राखी, मेहंदी बनाओ प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य राजश्री ठाकुर, प्रधानाचार्य कृष्णा चंद्राकर ने किया। 

इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नाग पंचमी पर पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में शिशु वर्ग से प्रथम आराध्या ठाकुर, बाल वर्ग से प्रथम निधि जलक्षत्री, द्वितीय खुशबू पटेल, तृतीय डिंपल साहू रहीं। किशोर वर्ग से प्रथम खुशी निषाद, द्वितीय सोनम, तृतीय वैष्णवी रहीं। तरुण वर्ग से प्रथम नेहा, द्वितीय भूमिका रहीं। 

इसी तरह राखी प्रतियोगिता में शिशु वर्ग से प्रथम भिम्मी साहू, द्वितीय कुमकुम चक्रधारी, तृतीय चित्रलेखा चंद्राकर, बाल वर्ग से प्रथम दोनिशा साहू, द्वितीय ऐश्वर्या चंद्राकर, तृतीय पूनम कन्नौजे व गीतांजलि साहू रहीं। किशोर वर्ग से प्रथम तनीषा पटेल, द्वितीय लुभांशी ध्रुव, तृतीय नीलम निर्मलकर, तरुण वर्ग से प्रथम साक्षी सिन्हा, द्वितीय कुसुम साहू, तृतीय रानू देवदास रहीं। 

इस दौरान बालिका शिक्षा प्रभारी मनोज साहू, दुर्गेशनंदनी चंद्राकर, अनुराधा चंद्राकर, किरण सोनी, गुरूवारी सोनी, निशा गोस्वामी, टिकेश्वरी चंद्राकर,सरोजनी साव, मोनल साहू, तनुजा साहू उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख पवन निर्मलकर व ललित कुमार सिन्हा ने दी।
 


अन्य पोस्ट