महासमुन्द
पैसे एवं मशीनरी का जमकर दुरूपयोग-डॉ. चोपड़ा
21-Aug-2023 4:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 21 अगस्त। पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. विमल चोपड़ा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम को पूर्णत: असफल एवं उत्साहहीन बताया।
उन्होंने जारी विज्ञप्ति में आरोप लगाते कहा कि कार्यक्रम में सरकारी मद के पैसे एवं मशीनरी का जमकर दुरूपयोग किया गया। जितनी घोषणाएं एवं भूमिपूजन व लोकार्पण किये गये वो सारी की सारी केन्द्र सरकार की राशि से होने वाले विकास के कार्य हैं। स्थानीय विधायक ने मुख्यमंत्री के साथ पंजा छाप चुनाव चिन्ह का पोस्टर नगर पालिका के क्रेन से लगवाया, जो सरासर अवैधानिक है।
पंचायतों के फं ड से वाहन करवाकर एवं दो दो सौ रुपए की रोजी देकर भीड़ जुटाने का असफल प्रयास अब कांग्रेस के पांच साल की पोल खोल रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे