महासमुन्द
महासमुंद, 20 अगस्त। खंड चिकित्सा अधिकारी बागबाहरा डॉ. बीएस बढ़ई के मार्गदर्शन में उप स्वास्थ्य केंद्र नर्रा अंतर्गत टीबी के संभावित मरीजों की पहचान कर जांच के लिए सैंपल लिया जा रहा है। आरएचओ डिगेंद्र परमार ने बताया कि एक सप्ताह से अधिक खांसी, वजन का कम होना, शाम को बुखार आना, छाती में दर्द, बलगम में खून आना टीबी के प्रमुख लक्षण हैं। साथ ही साथ कुपोषित बच्चे, उपचार कर रहे मरीज के परिवारजन व अन्य बीमारी जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह आदि से पीडि़त मरीजों का भी टीबी के लिए बलगम जांच की जानी चाहिए।
सर्वे अभियान में सरपंच गोपाल किशन पटेल, सेक्टर कोमाखान से एलएचव्ही सोनिका दास, आरएचओ टेशकुमारी दीवान, दीना दीवान, डिलेश्वरी परमार, पूरन ध्रुव, गजेंद्र चंद्राकर, विरेंद्र देवांगन, लखन ध्रुव, सीएचओ लक्ष्मी मारकंडे, आदि उपस्थित रहे।
दीवान, मितानिन माधुरी बेलदार, अमोतीन पटेल, संतोषी पटेल, सावित्री विश्वकर्मा, हेमलता साहू उपस्थित रहे।