महासमुन्द

वेडनर स्कूल में सेमीनार
19-Aug-2023 8:02 PM
वेडनर स्कूल में सेमीनार

महासमुंद, 19 अगस्त। महासमुंद वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए सेमिनार आयोजित की गई। दिल्ली से आए ट्रेनर मनुकूल ने विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास को बढ़ाने के लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक बातों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हमारे दिमाग में सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों ही विचार आते हैं। जो विचार हमारे मस्तिष्क में बार.बार आते हैं वही हमारे लिए प्रेरणा स्रोत बन जाते हैं। इसलिए सोच हमेशा सकारात्मक होनी चाहिए। अपने दिमाग को नियंत्रित रखना चाहिए और अपनी अहमियत खुद को समझना चाहिए तभी एक सफल इंसान बन सकते हैं। गीतात्मक शैली का प्रयोग कर विद्यार्थियों का मनोरंजन करते हुए बहुत ही ज्ञानवर्धक बातों की जानकारी दी गई जिसका लाभ विद्यार्थियों को मिला। इस अवसर पर शाला के मैनेजर रेव्ह.फादर जार्ज कवालम, प्राचार्य रेव्ह.फादर देवानंद बाघ सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट