महासमुन्द

अस्थिबाधित को मिली मोटराइज्ड ट्रायसायकल: मिला आजीविका गतिविधियों में सहारा
18-Aug-2023 8:52 PM
अस्थिबाधित को मिली मोटराइज्ड ट्रायसायकल: मिला आजीविका गतिविधियों में सहारा

महासमुंद, 18 अगस्त। सरायपाली विकासखंड के वीरेंद्र नगर निवासी अस्थिबाधित दिव्यांग नारायण निषाद मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से बहुत खुश है। वे जन्म से ही अस्थिबाधित दिव्यांग है। वे इस मुश्किल भरी राह में अपने आजीविका के लिए सडक़ किनारे बच्चों के खिलौनें, टेडीबियर आदि बेचने का काम करते हंै। किंतु दिव्यांगता के कारण उन्हें काम में आने.जाने में बहुत परेशानी होती थी। उन्होंने समाज कल्याण विभाग में मोटराइज्ड ट्रायसायकल के लिए आवेदन किया। दिव्यांगजन प्रमाणीकरण, नवीनीकरण एवं सेवा सुविधा शिविर में उन्हें मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान किया गया। अब उनकी जिन्दगी में बदलाव आ गया है। अब वह अपने रोजमर्रा के कार्य के लिए आसानी से आवाजाही कर रहे हंै तथा अपने परिवार का भरण.पोषण भी बगैर कोई दिक्कत कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट