महासमुन्द

साढ़े 59 लाख से बनेगी चुहरी से बोरिद तक सडक़
18-Aug-2023 8:36 PM
साढ़े 59 लाख से बनेगी चुहरी से बोरिद तक सडक़

महासमुंद, 18 अगस्त। ग्राम चुहरी से बोरिद तक सडक़ निर्माण कराया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से 59.55 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। सडक़ निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

मालूम हो कि जनपद सदस्य अजय मंगल ध्रुव के नेतृत्व में सरपंच लाला राम निषाद, रोहित, छगनलाल, शत्रुघन, थानूराम, कार्तिक राम, हीराराम ध्रुव समेत गांव वालों ने आकर संसदीय सचिव से कहा था कि इस रास्ते बरसात के दिनों में आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिस पर तत्काल संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने अफसरों से सडक़ निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराने चर्चा की थी। बाद इसके चुहरी से बोरिद तक स?क निर्माण के लिए 59.55 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।


अन्य पोस्ट