महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 अगस्त। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में स्वयंसेवकों ने जिला महासमुंद के मिनी स्टेडियम में जिला परेड 2023 में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
महासमुंद जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, कलेक्टर प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने स्वयंसेवकों को उत्कृष्ट मार्च पास्ट के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना दल नायक रोशनी राजपूत के साथ स्वयंसेवक दीपा बाघ, मनोज देवांगन, उर्मिला साहू, धनेश्वरी साह समेत दो दर्जन स्वयं सेवकों ने परेड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महाविद्यालय परिवार से समस्त विभाग अध्यक्ष अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।