महासमुन्द

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार, नामांकन 25 सितंबर तक आमंत्रित
18-Aug-2023 2:47 PM
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार,  नामांकन 25 सितंबर तक आमंत्रित

महासमुंद, 18 अगस्त। प्रत्येक वर्ष बच्चों को बहादुरी के अनुकरणीय कार्यो के लिए राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान किए जाते हंै। भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा दिशा.निर्देशानुसार प्रस्ताव आमंत्रित किए जाते है। महासमुंद जिले के ऐसे बालक.बालिका जिनके द्वारा अपनी जान की परवाह किए बगैर दूसरे की जान बचाने हेतु किए गए बहादुरी के अनुकरणीय कार्य से संबंधित नामांकन प्रस्ताव जिला स्तर से आमंत्रित किए गए हंै।

जिले के राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2023 हेतु पात्रता धारी बालक.बालिका आवश्यक अभिलेखों व दस्तावेजों के साथ 25 सितम्बर 2023 तक वेबसाईट में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आवेदन की एक प्रति संबंधित परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना समस्त महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद को उपलब्ध कराएं। 

पुरस्कार एवं आवेदन हेतु विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाईट में अथवा विकासखंड स्तर पर एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालयों तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद के कार्यालय से संपर्क कर कार्यालय समय पर जाकर प्राप्त की जा सकती है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास से मिली जानकारी के अनुसार प्राप्त आवेदन 15 अक्टूबर 2023 के पूर्व भारतीय बाल कल्याण परिषद, नई दिल्ली को प्रेषित किया जाना है।
 


अन्य पोस्ट