महासमुन्द
हर साल मुंडन करा जवानों को श्रद्धांजलि
18-Aug-2023 2:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 अगस्त। यह फोटो क्रेडा विभाग के सुपरवाइजर बलराम साहू का है। देश के लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाने हर साल स्वतंत्रता दिवस ये अपना सिर मुंडवाते हैं। ऐसा वे 1996 से कर रहे हैं।
इनका मानना है कि ऐसा कर वे आजादी के लिए बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। बलराम साहू का मानना है कि परिवार में किसी के निधन पर सिर मुंडवाने का रिवाज है। पर देश के लिए कुर्बानी देने वाले मरते नहीं शहीद होते हैं।
इसलिए हर साल उनकी याद में वे मुंडन कराते हैं। उनसे प्रेरित होकर गांव के कुछ और लोगों ने शहीदों के नाम मुंडन कराना शुरू कर दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे