महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 अगस्त। बॉल बैडमिंटन बालिका टीम से वर्षा कोसरे का चयन राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता अक्टूबर में भिलाई में आयोजित होगी।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने व पदक जीतने पर जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, मनीष बोथरा, तन्मय लूनिया, बालाजी एजेंसी, प्रदेश बॉल बैडमिंटन संघ के सह सचिव अंकित लूनिया, तारिणी चंद्राकर, मोबिन कुरैैशी, राकेश थावईत, विनय भारद्वाज, गिरीश साहू, हिरेंद्र साहू, लोकेश साहू, प्रभात सेठ, भूषण साहू, गजेंद्र यादव, नीलेश पांडे, रमन सिंह ठाकुर,मुरली सिंह राजपुरोहित, दीक्षा चंद्राकर, काजल सिंह, कंचन सिंह, प्रिया सोनी ने बधाई दी है।
राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता भिलाई में 11 से 13 अगस्त तक हुई। इसमें जिले से बालक व बालिका टीम शामिल हुए थे। प्रशिक्षक सेवनदास मानिकपुरी व लक्ष्मी चंद्राकर रहे।
जिले की बालिका टीम ने कोरबा, बीएसपी, दुर्ग को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में कबीरधाम से हार गई व तीसरा स्थान प्राप्त किया। कांस्य पदक विजेता टीम में वर्षा कोसरे, दामिनी वर्मा, लवीना चंद्राकर, सविता जोशी,गीतांजलि साहू, मोनिका निशाद,डोली चंद्राकर,हर्षिता साहू, प्रिंसी चंद्राकर शामिल थीं।