महासमुन्द

पंचायत सचिव श्यामलाल सम्मानित
17-Aug-2023 9:55 PM
पंचायत सचिव श्यामलाल सम्मानित

पिथौरा, 17 अगस्त। विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गोड़बाहल में पदस्थ पंचायत सचिव श्यामलाल पटेल को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।

ग्राम के विकास एवं शासन की योजनाओं को उत्कृष्ट तरीके से क्रियान्वयन किये जाने से उन्हें यह सम्मान दिया गया। 15 अगस्त के दिन जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में श्यामलाल पटेल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं महासमुन्द विधायक विनोद चंद्राकर के हाथों सम्मानित हुए। श्री पटेल की इस उपलब्धि पर ग्राम गोड़बहल सरपंच सादराम पटेल सहित सभी पंचों एवं विकासखण्ड के सचिवों ने उन्हें बधाई दी है।


अन्य पोस्ट