महासमुन्द

पालिका सहित अनेक स्थानों पर नपाध्यक्ष राशि ने किया ध्वजारोहण
17-Aug-2023 9:50 PM
पालिका सहित अनेक स्थानों पर नपाध्यक्ष राशि ने किया ध्वजारोहण

महासमुंद, 17 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पर पालिका कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ध्वजारोहण किया और सभी को पर्व की बधाई दी। सभापति, पार्षद और एल्डरमैन ने शहर के चौक-चौराहों में स्थित शहीदों के प्रतिमाओं में माल्यार्पण किया। नपाध्यक्ष ने ध्वजारोहण की शुरुआत बस स्टैंड परिसर से की। इसके बाद रायपुर रोड स्थित बैंक आदि स्थानों पर ध्वजारोहण किया। इसके अलावा लाल बहादुर शास्त्री, पं. जवाहर लाल नेहरू, जय स्तम्भ, रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पार्षद, एल्डरमैन व नागरिकों के साथ माल्यार्पण किया। नगर पालिका कार्यालय में सुबह साढ़े 8 बजे ध्वजारोहण किया और कार्यालय में उपस्थित कर्मियों को राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी। पार्षद और एल्डरमैन ने पालिका कर्मियों के सहयोग से निर्धारित स्थानों पर माल्यार्पण किया।


अन्य पोस्ट