महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 17 अगस्त। संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव का जन्मदिन 15 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने द्वारिकाधीश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। द्वारिकाधीश यादव के द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बागबाहरा स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित जन्म दिवस समारोह में संसदीय सचिव श्री यादव के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की, वहीं संसदीय सचिव श्री यादव के हाथों से केक कटवाया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
जन्मदिवस मनाने की तैयारी दोपहर से ही प्रारंभ हो चुकी थी और जैसे ही संसदीय सचिव श्री यादव बागबाहरा पहुंचे, उनके प्रशंसकों व समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया तथा अगुवाई करते हुए उन्हें विधायक कार्यालय तक लाया गया जहां बड़े ही धूमधाम के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया, साथ ही उनके प्रशंसकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान लगभग आधे घंटे से ऊपर तक बागबाहरा का आसमान आतिशबाजी की आवाज से गूंज रहा था।
इस अवसर पर महेंद्र चन्द्राकर उपाध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद, तेजन चंद्राकर मंडी अध्यक्ष, भूपेंद्र, श्री ठाकुर, रवि निषाद, संतोष पटेल, गणेश शर्मा, जसवीर छाबड़ा, विष्णु महानंद, किशोर चतुर्वेदी, जयंती चंद्राकर, मोहन कुलदीप भक्तराम मांझी राजू चंद्राकर राजेश सोनी समीम खान करतार नायक हितेश साहू कोमल महानंद देवकुमार पटेल, मनोहर ठाकुर, ताम्रध्वज साहू, मंता यादव, अनमोल छाबड़ा मोहन बांधे प्रकाश पाणिग्रही मनीष चंद्राकर मिथुन अमीर सुरेश सहित गिरीश पटेल पोखन महानंद केवल यादव पुष्पेंद्र चंद्राकर हरिशंकर यादव हरप्रीत छाबड़ा नवनीत बाघ धर्मेंद्र ठाकुर आशाराम बांधे उत्तम शर्मा लोकेश दीवान खोमेश साहू एडिशन ठाकुर कमल साहू सरपंच, तूफान दीवान मुंशीराम साहू दिलीप चक्रधारी परमानंद साहू गंभीर चक्रधारी मूलचंद चंद्राकर युगल किशोर असिन दीवान अंजलि विश्वकर्मा लक्ष्मी पांडे राजेश त्रिपाठी मेघनाथ यादव धर्म पटेल मुबारक खान सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण तथा खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।