महासमुन्द

उत्तरा को आशा इक़बाल महिला पत्रकार सम्मान, भिलाई में 27 को सम्मानित होंगी
17-Aug-2023 3:28 PM
उत्तरा को आशा इक़बाल  महिला पत्रकार सम्मान,  भिलाई में 27  को सम्मानित होंगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 अगस्त।
आशा इक़बाल महिला पत्रकार सम्मान इस साल प्रेस क्लब महासमुंद की अध्यक्ष और ‘छत्तीसगढ़’ अखबार की जिला प्रतिनिधि उत्तरा विदानी को दिया जाएगा। नेहरू कल्चरल हाउस सेक्टर एक भिलाई में आगामी 27 अगस्त को एक गरिमामय समारोह में उन्हें सम्मानित करने का निर्णय चयन समिति ने लिया है।

मालूम हो कि आशा इकबाल के नाम से यह सम्मान छत्तीसगढ़ की महिला पत्रकारों को पिछले 19 बरस से लगातार जारी है। पत्रकार सम्मान वर्ष 2023 के लिए चयनित 5 नामों में उत्तरा विदानी के साथ साथ प्रीति (लक्ष्मी) सोनी राज्य प्रभारी तेज़ इंडिया लाइव्ह न्यूज़ बिलासपुर, निशा मसीह रिपोर्टर डी डी न्यूज़ (दूरदर्शन) रायगढ़, शुभ्रा नंदी असाइनमेंट हेड टीव्ही-24 न्यूज़ चैनल रायपुर तथा अनुभूति भाकरे ठाकुर रिपोर्टर बी.एस.टीवी न्यूज़ सेटेलाइट चैनल भिलाई का नाम शामिल हैं।


अन्य पोस्ट