महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य की जनता और कर्मचारियों के लिए की गई विभिन्न घोषणाओं पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने उनका आभार जताया है। घोषणा में मिशन क्लीन सिटी में कार्यरत स्वच्छता दीदी और आजीविका मिशन में कार्यरत कर्मियों के वेतन में 20 प्रतिशत की वृद्धि के लिए सीएम भूपेश के साथ ही नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया का भी आभार जताया है।
श्रीमती महिलांग ने बताया कि करीब दो माह पूर्व दौरे पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री डहरिया को आजीविका मिशन और मिशन क्लीन सिटी में कार्यरत स्वच्छता दीदियों ने ज्ञापन सौंपकर वेतन वृद्धि की मांग की थी। उक्त मांग को नपाध्यक्ष द्वारा भी सहमति पर प्रदान करते हुए पूरा कराने के लिए मंत्री से चर्चा की थी, जिस पर मंत्री श्री डहरिया ने सीएम भूपेश बघेल से चर्चा कर पूरा कराने का आश्वासन दिया था।
सीएम द्वारा उक्त मांग को गम्भीरता से लेते हुए पूरा करने के लिए श्रीमती महिलांग ने आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ‘भूपेश है तो भरोसा’ का स्लोगन एक बार फिर से चरितार्थ हो गया है।
श्रीमती महिलांग ने कहा कि मांग के पूरा होने से कार्यरत कर्मियों और मिशन क्लीन सिटी में कार्यरत स्वच्छता दीदियों का न सिर्फ मनोबल बढ़ेगा बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार भी होगा। इसके साथ ही शिक्षा सुविधाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अंशकालीन घोषणा का स्वागत किया है।