महासमुन्द

बजरंग दल ने अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया
16-Aug-2023 8:54 PM
बजरंग दल ने अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया

महासमुंद, 16 अगस्त। बजरंग दल ने 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। जिसमें मशाल रैली निकाल कर भारत माता की पूजा अर्चना की गई। मशाल रैली नकुल ढीढी उद्यान से होते कचहरी चौक , नेहरू चौक अंबेडकर चौक, नीलकंठ  चौक ,मां महामाया चौक, गांधी चौक ,सतबहिनी  चौक होते हुए बरोण्डा चौक में समाप्त हुई।  मसाला यात्रा में बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख छबि सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी गुड्डा सिन्हा, गौरक्षा प्रमुख सुमन सेदंरे, ग्राम संयोजक त्रिलोक चंद्राकर, ग्रामीण संयोजक हिमांशु यादव, भुवनेश्वर कुमार, बाला कुमार, हिमांशु कुमार, नवीन सोनी, अजय कुमार जीवन ध्रुव, गोलू सिन्हा, समीर यादव, तिलक जलक्षत्री, संजय साहू, कीतांशु ललित यादव, योगेश साहू, दुर्गेश विश्वकर्मा, ओम तारक, हिमांशु यादव, तिलक नसीब तांडी, रामेश्वर यादव समेत सैकड़ों बजरंगी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट