महासमुन्द
कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
16-Aug-2023 4:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,16 अगस्त। कलेक्टर प्रभात मलिक ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को 77वां स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर प्रभात मलिक ने अपने शासकीय आवास पर भी झंडा फ़हराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, निर्भय साहू, डिप्टी कलेक्टर मिषा कोसले सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे