महासमुन्द

राज्य बॉल बैडमिंटन स्पर्धा में महासमुंद तीसरे स्थान पर
16-Aug-2023 3:58 PM
राज्य बॉल बैडमिंटन स्पर्धा में महासमुंद तीसरे स्थान पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 अगस्त। 
राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन एवं बीएसपी बॉल बैडमिंटन क्लब भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में भिलाई में 11 से 13 अगस्त तक किया गया। जिसमें महासमुंद जिले से बालक एवं बालिका टीम शामिल हुए। जिले की टीम के बालक प्रशिक्षक सेवन दास मानिकपुरी एवं बालिका टीम के प्रशिक्षक लक्ष्मी चंद्राकर रहे।

जिले की बालिका टीम ने कोरबा, बीएसपी, दुर्ग को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में कबीरधाम से हार गई एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। कांस्य पदक विजेता टीम में वर्षा कोसरे, दामिनी वर्मा, लवीना चंद्राकर, सविता जोशी, गीतांजलि साहू, मोनिका निषाद, डोली चंद्राकर, हर्षिता साहू, प्रिंसी चंद्राकर शामिल रहे। बालिका टीम से कुमारी वर्षा कोसरे का चयन राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता अक्टूबर में भिलाई में आयोजित होगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने एवं पदक जीतने पर जिला खेल अधिकारी मनोज घृतलहरे, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, मनीष बोथरा, तन्मय लूनिया बालाजी एजेंसी, प्रदेश बॉल बैडमिंटन संघ के सह सचिव अंकित लूनिया, तारिणी चंद्राकर, मोबिन कुरेशी, राकेश थवाइत, विनय भारद्वाज, गिरीश साहू साहू, हिरेंद्र साहू, लोकेश साहू ,प्रभात सेठ, भूषण साहू ,गजेंद्र यादव, नीलेश पांडे, रमन सिंह ठाकुर, मुरली सिंह राजपुरोहित, दीक्षा चंद्राकर, काजल सिंह, कंचन सिंह, प्रिया सोनी एवं सभी खिलाडिय़ों ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट