महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 अगस्त। महासमुंद जिला वन मंडल सांकरा परिसर में एक दंतैल हाथी कक्ष क्रमांक 258 बिजेमाल में दरमियानी रात्रि सवा 11 बजे देखा गया। थोड़ी देर बाद यह हाथी वहां से निकलकर भनपुर,सनपुर होते हुए थरगाव की ओर रवाना हुआ।
समाचार लिखते वक्त उसका लोकेशन बलौदा बाजार वनमंडल के अंतर्गत अर्जुनी परिक्षेत्र के थरगाव सर्किल के कक्ष क्रमांक 315 में है। गज दल प्रमुख राजकुमार साहू, दल सहायक सोहन लाल यादव, दल सहायक सुदामा पालेश्वर एवं सुरक्षा श्रमिक बम्हनी सर्किल, स्टाफ सुरक्षा श्रमिक, हाथी मित्र, वाहन चालक ने जानकारी दी है कि गजवाहन में गांवों में लोगों को सतर्क किया जा रहा है। अभी तक फसल हानि, मकान हानि, जन हानि आदि नहीं हुई है।
वन परिक्षेत्र पिथौरा के ग्राम बड़ेटेमरी, विजय माल, बिजराभांठा, सांकरा, सरिफ ाबाद, के लोगों को मुनादी कर कहा गया है कि कोई भी जंगल न जावें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देवें।
.jpg)