महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 अगस्त। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी व सत्यम जनसेवा समिति महिला समूह महासमुंद द्वारा मिनीमाता की पुण्यतिथि सतनाम भवन बेमचा भांठा में 11 अगस्त को मनाई गई। समाजजनों ने उनकी छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश महासचिव एसआर बंजारे ने देश के लिए मिनीमाता द्वारा खासकर महिलाओं के किए गए कार्यों का स्मरण कर महिलाओं के लिए आदर्श बताया।
कार्यक्रम में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नूतन कुर्रेए प्रदेशाध्यक्ष यूथ दिनेश बंजारे, समिति के कोषाध्यक्ष बृजेन बंजारे, लीला कुमारी, चंद्रकला मारकंडेय, अमेरिका जांगड़े, प्रभादेवी जांगड़े, पल्लवी जोशी, अनुपम कुरील, रुक्मणी, पार्वती सोनवानी, पुष्पा मन्ना, मंजू धृतलहरे, जामीनी मनहरे, भोलेश्वरी कोसलेए नंदनी कुरील, भगवंतीन मधुकर आदि उपस्थित रहे।