महासमुन्द
घर-घर तिरंगा वितरण अभियान शुरू
14-Aug-2023 2:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 अगस्त। पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने प्रेस अध्यक्ष उत्तरा विदानी एवं उनके सदस्यों को तिरंगा झंडा भेंट कर घर-घर तिरंगा वितरण अभियान प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर डॉ.विमल चोपड़ा ने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। प्रत्येक भारतीयों को तिरंगे से भावनात्मक जुड़ाव है। यह हमें राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने के प्रति प्रेरित करता है। यह उन महापुरूषों को सच्ची श्रध्दांजलि होगी, जिन्होंने तिरंगे के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
इस अवसर पर पार्षद एवं नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवीचंद राठी,भाजपा नेता मोहन साहू, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संजय यादव, कुंजू राम रात्रे, भाजपा नेता महेन्द्र्र सिक्का उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे