महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 अगस्त। नेहरू युवा केंद्र महासमुंद ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत 75 स्वदेशी पौधे लगाए। जिसे अमृत वाटिका का नाम दिया गया है। माटी को नमन वीरों को वंदन थीम पर देश के लिए अपने प्राणों की बलिदान देने वाले स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों और भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान बैच लगाकर किया गया। उपस्थित जिला युवा अधिकारी, पूर्व सैनिक संघ, सामाज सेवी, ग्राम पंचायत सरपंच एवं उप सरपंच, स्थानीय ग्रामीण जन की उपस्थिति में फलदार एवं औषधि युक्त तथा छायादार पौधा पंचायत भवन प्रांगण खरोरा में रोपित किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी, योगेश्वर राजू सिन्हा, सरपंच किरण पवन घृतलहरे, पूर्व सैनिक सेवा संघ से युवराज सिंह चन्द्राकर,कनक राम निषाद, मोया राम साहू, के एल सोनी, आरपीसाहू, एनकेसिन्हा, पिला राम साहू, पीएन दीवान आदि उपस्थित थे।