महासमुन्द

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिसार दिए गए...
13-Aug-2023 4:52 PM
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिसार दिए गए...

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 13 अगस्त।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अब कम ही याद किया जाता है, जिससे पुराने आर के स्कूल में लगाया गया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक अब स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी सुना रहने लगा है।

ज्ञात हो कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन एवम अंचल वासी चाहते है कि शहीदों की तरह देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले सेनानियों को भी याद करते हुए देश की आजादी में अंचल वासियों की भूमिका के बारे में बताया जाना चाहिए। ज्ञात हो कि शहीद स्मारक में युवा बहुत ही शानदार तरीके से शहीदों के लिए कार्यक्रम आयोजित करते है। इन कार्यक्रमों में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अंचल के शहीद वीरनारायण सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बुढ़ान साय, जहान सिंह, लक्ष्मी लाल जैन, ज्वाला प्रसाद श्रीवास्तव, चंद्रपाल डड़सेना,आनन्दा मानिकपुरी सहित दर्जनों ऐसे नाम है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया था। इन्हें पूरी तरह बिसार दिया गया है।

शहीद स्मारक पर कार्यक्रम
स्थानीय पुलिस थाना के सामने शहीद स्मारक पर प्रति वर्ष होने वाले कार्यक्रमों का संचालन युवावर्ग ही करता है। युवा अपने सामने अधिकांश नक्सल एवं आतंकी घटनाओं में हो रहे शहीदों को भली भांति जानने लगे है। लिहाजा प्रतिवर्ष इनकी याद में कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है। परन्तु युवाओं को पर्याप्त मार्गदर्शन नहीं मिलने से उन्हें हमारे पुराने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में कम ही पता है अब शहीद स्मारक में संलग्न वरिष्ठजनों से पूर्व सेनानियों के परिजन एवं अंचल वासी चाहते है कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले सेनानियों को भी याद करते हुए देश की आजादी में अंचल वासियों की भूमिका के बारे में बताया जाना चाहिए। ज्ञात हो कि शहीद स्मारक में युवा बहुत ही शानदार तरीके से शहीदों के लिए कार्यक्रम आयोजित करते है

शहीद स्मारक समिति के सदस्य गुरदीप सिंह चावला ने उक्त मामले में बताया कि छत्तीसगढ़ द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को बिसारने की बात सामने लाने से आज से ही उन्होंने तय कर लिया है कि अब शहीद स्मारक में शहीदों के साथ अंचल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए भी स्मारक बनाया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों एवम शहीदों के परिजनों को साथ साथ बुलाकर ही सम्मान किया जाएगा। समिति के अधिकांश सदस्य युवा है।

 अब किसी भी कार्यक्रम में शहीदों के साथ सेनानियों का भी परिचय दिया जाएगा जिससे हमारी नई पीढ़ी अंचल के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जान सके।
 


अन्य पोस्ट