महासमुन्द
आप ने निकाली बदलाव पदयात्रा
13-Aug-2023 3:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 अगस्त। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव अभिषेक जैन एवं जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चन्द्राकर के मार्गदर्शन में कल बदलाव पद यात्रा निकाली गई। इस बदलाव पद यात्रा का नेतृत्व यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह लोक सभा प्रभारी सचिव संजय यादव,भोला निषाद एवं मेघा चन्द्राकर ने किया। उनकी रैली महासमुंद लोहिया चौक से प्रारंभ होकर शहर भ्रमण कर तुमगांव, पटेवा होते हुए झलप के छिलपावन चौक तक पहुंची। इस यात्रा में कादिर चौहान, मेघा चन्द्राकर, राकेश झाबक, परितोष शर्मा, अनवर खान, पूना राम निषाद, मधु यादव,इमरान खान, कोमल खुसरो, प्रेम बाई यादव समेत सैकड़ों आम आदमी पार्टी कार्यकत्र्ता शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे